अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के जिला सीहोर के सैकड़ाखेड़ी में दो समुदाय के बीच हुए विवाद में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7 बजे सैकड़ाखेड़ी गांव में झंडा यात्रा निकल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों ने लाठियों और हथियारों से दूसरे गुट पर हमला कर दिया, जिसमें श्रीराम पिता गजानानंद 55 साल, दुर्गेश पिता मोहन सिंह 25 साल, संतोष पिता छोटे लाल 34 साल, बब्लू पिता तुलाराम 38 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। इस संघर्ष में करीब एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं।
विवाद के बाद आसाजिक तत्वों ने सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर उपद्रव मचाना शुरू दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने एक गुमठी में आग लगा दी। इस के इलावा इंदौर-भोपाल हाइवे से निकलने वाले वाहनों पर भी पथराव किया। रात को बस स्टैंड पर उपद्रवियों ने दो टैक्सियों को आग के हवाले कर दिया। कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े और एएसपी एपी सिंह मौके पर पहुंच कर हालात पर नजर रखे थे। उन का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में है ।
