भाजपा व्यापारी अघाड़ी के जिला उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

मक़सूद अली, यवतमल (महाराष्ट्र), NIT; ​

भाजपा व्यापारी अघाड़ी के जिला उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Timesयवतमाल जिला के भाजपा व्यापारी अघाड़ी के ज़िला उपाध्यक्ष हितेश लक्ष्मीदास गंडे ने एमआईडीसी इलाके की अपने ही बेसन मिल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

यवतमाल जिले के वाघापुर इलाके के राधाकृष्ण नगर में रहने वाले हितेश की लोहारा एमआईडीसी इलाके में बेसन मिल है।  मिल में रविवार शाम करीब 5:30 बजे हितेश ने फांसी लगा ली। यह खबर घर वालों को मिलते ही घर वालों ने लोहारा पुलिस यवतमाल को खबर की। पुलिस ने छान बिन की तो हितेश के जेब से एक चिट्ठी मिली। फर्यादी हरीश हिंमतलाल विठ्ठालानी के कहने पर लोहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

हितेश भाजपा के व्यापारी अघाड़ी के यवतमाल उपध्यक्ष थे। हितेश ने फांसी क्यों लागाई क्या वजहा थी इस का पता अभी नही चल पाया है। लोहारा पुलिस इस मामले की जांच कररही है।

यवतमाल शहर में व्यापारियों की फांसी लगाने का यह महीने भर में दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले सराफा व्यापारी संजय कैपिल्यवार ने भी फांसी लगाई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article