शाहजहांपुर डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का किया शुभारंभ | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग सत्र 2025-26 का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने सुझावों एवं समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन विभिन्न महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों जैसे यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई तथा एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी के लिए किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सफलता केवल कोचिंग पर निर्भर नहीं करती, बल्कि मेहनत और रणनीति के साथ की गई पढ़ाई सबसे अधिक मायने रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि पढ़ाई करते समय क्या नहीं पढ़ना है, इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और पढ़ाई का टाइम टेबल बनाकर, उसे सिलेबस के अनुसार लक्ष्य के साथ करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पढ़े गए विषयों की दोबारा पुनरावृत्ति 48 से 72 घंटे के भीतर अवश्य करें, ताकि विषयवस्तु दिमाग में लंबे समय तक बनी रहे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने छात्रों को तैयारी की रणनीति और आधुनिक संसाधनों के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल क्रांति का युग है, और आवश्यक जानकारियाँ यूट्यूब चैनल्स व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा और ललक होनी चाहिए, तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। उन्होंने सलाह दी कि समय बर्बाद न करते हुए सिलेबस के अनुसार नियमित अध्ययन करें और अधिकारियों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद  रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article