भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिण्ड पुलिस अधीक्षक असित यादव के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली भिण्ड की दो टीमों द्वारा पृथक-पृथक दो स्थानों पर दबिश देकर दो बदमाशों को एक-एक कटटा व मय राउण्ड के गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम मामला-दिनांक 16.07.25 को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के चम्बल कालोनी टीनसेड के पास एक व्यक्ति कटटा लिये घूम रहा है तथा राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरी. बृजेन्द्र सिंह सेंगर ने प्रधान आरक्षक कुलदीप शुक्ला की टीम को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर घेराबन्दी कर दबिश दी गयी तो एक व्यक्ति के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तारशुदा आरोपी आदतन अपराधी है। जिस पर पूर्व में करीब आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। दूसरा मामला-दिनांक 17.07.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मेला ग्राउण्ड टीन सेड के पास एक व्यक्ति कटटा खुर्से हुये खडा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरी. बृजेन्द्र सिंह सेंगर ने प्रधान आरक्षक सियानन्द की टीम को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर घेराबन्दी कर दबिश दी गयी तो एक व्यक्ति के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तारशुदा आरोपी आदतन अपराधी है। जिस पर पूर्व में करीब एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। उक्त सराहनीय कार्य में निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर, प्रआर सियानन्द, कुलदीप शुक्ला, अनिल शर्मा, आर पदम धाकड, धर्मेन्द्र राजपूत, यतेन्द्र राजावत, बादल, बृजमोहन, रामबरन, लोकेश जाट, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, सतेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।