डुमरियागंज के बाबा फागू शाह मज़ार मामले में हम जायेंगे हाईकोर्ट: इमरान लतीफ़ | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

डुमरियागंज के बाबा फागू शाह मज़ार मामले में हम जायेंगे हाईकोर्ट: इमरान लतीफ़ | New India Times

इबादतगाहों पर हो रही कार्यवाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध, इमरान लतीफ ने की प्रेस कांफ्रेंस। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश बौद्ध प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने आज लखनऊ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता कर प्रदेश भर में इबादतगाहों, मदरसों और मजारों पर हो रही सरकारी कार्रवाइयों पर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह समुदाय विशेष को निशाना बनाकर भय और असुरक्षा का वातावरण बना रही है।

इमरान लतीफ ने कहा भाजपा सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए धार्मिक स्थलों पर बुलडोज़र चला रही है। यह कार्यवाही न केवल असंवैधानिक है, बल्कि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की आत्मा पर सीधा हमला है।”
उन्होंने बस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में मजारों और मस्जिदों को गिराए जाने की घटनाओं को उदाहरण बनाकर कहा कि यह सरकार की सोची-समझी रणनीति है जिससे समुदाय विशेष को डराया जाए।

डुमरियागंज में फागू शाह बाबा की मजार को शहीद किया जाना एक गंभीर अपराध है, इस पर इमरान लतीफ ने कहा कि यह सरासर अन्याय है। आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय जाएगी और मजार के पुनर्निर्माण के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। डुमरियागंज मज़ार मामले पर टिप्पणी करते हुए इमरान लतीफ़ ने कहा कि भाजपा पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के प्रताप और प्रकोप से डुमरियागंज प्रशासन ने संविधान और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को ताक पर रखकर हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक फागू शाह बाबा के मज़ार को शहीद कर दिया गया।

प्रेस वार्ता का समापन करते हुए इमरान लतीफ ने स्पष्ट किया कि हम संविधान, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता के पक्षधर हैं। आम आदमी पार्टी हर उस नागरिक के साथ खड़ी है, जिसे सरकार अपनी तानाशाही से दबाना चाहती है।

By nit