तेल्हारा बस चोरी कांड का खुलासा: अकोट पुलिस ने महिला आरोपी को धर दबोचा, लाखों के आभूषण बरामद | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

तेल्हारा बस चोरी कांड का खुलासा: अकोट पुलिस ने महिला आरोपी को धर दबोचा, लाखों के आभूषण बरामद | New India Times

अकोट शहर पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर लाखों की चोरी की घटना को उजागर किया जो कि कम समय में यह बड़ी कार्यवाही  से अकोट शहर पुलिस सतर्क पोलिस के रूप में दिखाई दे रही है बता दें कि अकोट शहर में एक  शिकायत करता ने 9 जुलाई को माना निवासी निर्मला माणिक सोलंके ने शिकायत  कराई थी  जिसमें 2 जुलाई को तेल्हारा के ग्रामीण मालेगांव निवासी उनकी बेटी ऊषा चौहान की तबियत खराब होने के कारण  वो 8 जुलाई को  अकोट उपचार करवा के  अकोट से तेल्हारा बस में सवार हुई।

इसी बीच किसी अज्ञात ने उनकी बैग से 13500 रूपये चुरा लिए। शिकायत के आधार पर  पुलिस ने  अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर अकोट शहर थानेदार अमोल मालवे साहब ने तुरंत टीम को कार्यवाही के लिए रवाना किया पुलिस पुलिस उप निरीक्षक वैभव तायड़े  सहित दल ने तुरंत  जांच करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला  ने गुमराह करने वाले जवाब दिए कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चार वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूली।

अरूपी कि निशानदेही पर उस के पास से नगद 1200, अपराध क्रमांक,173 में 15 ग्राम सोना मूल्य 1 लाख 20 हजार अपराध क्रमांक 165 में 46 ग्राम मूल्य,4 लाख, अपराध क्रमांक 644 में 4 ग्राम सोना मूल्य 65 हजार समेत 5 लाख 67  हजार रुपयों  का माल जप्त कर लिया उक्त कार्यवाही  जिला पुलिस अधीक्षक,अर्चित चांडक अपर पुलिस अधीक्षक बी चंद्रकांत रेड्डी ,उप विभागीय अधिकारी गजानन पढ़घन के मार्गदर्शन पुलिस निरीक्षक अमोल मालवे की अगुवाई में पुलिस उप निरीक्षक वैभव तायड़े,नरेंद्र जाधव ,गणेश सोलंके,विपुल सोलंके,कपिल राठौड़ नितेश सोलंके, आश्विन चौहान महिला पुलिस कर्मचारी,शीतल बौंडे ने यह कार्यवाही को अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.