देवरी न्यायालय परिसर में ‘पंच-ज’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी न्यायालय परिसर में ‘पंच-ज’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित | New India Times

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार एम.के. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के कुशल मार्गदर्शन में  न्यायालय परिसर देवरी में ’’पंच-ज’’ कैम्पेन के अंतर्गत ’’विधिक सेवा, प्रकृति की रक्षा’’ वृहद वृक्षारोपण सह-विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अनिल कुमार करोरिया, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति देवरी की अध्यक्षता में आयोजित किया।

अनिल कुमार करोरिया जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा मानव जीवन में वन की महत्वता पर प्रकाश डाला, वन विभाग एवं वन उद्यानिकीय विभाग देवरी के समन्वय उपस्थित समस्त न्यायाधीशगणों, अधिवक्तागणों द्वारा ’’पंज-ज’’ कैम्पेन के अंतर्गत पौधा रोपण किया, इस अवसर पर अनिल कुमार करोरिया, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति देवरी, महेश कुमार झा, द्वितीय जिला न्यायाधीश देवरी, सुश्री निकिता चौहान न्यायाधीश वर्ग-1 देवरी मिथलेश ब्रम्हपुरिया, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ देवरी, कार्यकरिणी के सदस्यगण एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article