मातृधरा अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विशेष मंगल दिवस, बच्चों ने किया वृक्षारोपण और सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मातृधरा अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विशेष मंगल दिवस, बच्चों ने किया वृक्षारोपण और सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व | New India Times

जिले में कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)” प्रारम्भ हुआ हैं। मातृधरा अभियान के तहत आने पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण के सम्बन्ध अवगत कराना  भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बालपन में बच्चों को सिखायी एवं समझायी बातें लम्बे समय तक असर बनाये रखती है। इसी उद्देश्य से आज जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मातृ धरा अभियान सम्बन्धी विशेष मंगल दिवस मनाया गया।

मातृधरा अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विशेष मंगल दिवस, बच्चों ने किया वृक्षारोपण और सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व | New India Times

जिले की विभिन्न आंगनवाड़ियों में आयोजित होने वाले मंगल दिवस के कार्यक्रम के साथ मातृधरा अभियान के तहत बच्चों के द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया गया और बताया गया कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का क्या महत्व होता है।

मातृधरा अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विशेष मंगल दिवस, बच्चों ने किया वृक्षारोपण और सीखा पर्यावरण संरक्षण का महत्व | New India Times

साथ ही रजला पंचायत के ग्राम खांडियाखाल में मंगल दिवस मनाया गया और वृक्षारोपण किया गया। जिसमें बालिका कृतिका चौहान का जन्म दिवस मनाया गया। खेत की मेढ़ पर और स्कूल मैदान में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और धरती माँ की गोद को हरा-भरा बनाने के उदेश्य से प्रारंभ “मातृधरा अभियान” अन्तर्गत नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति की अवधारणा पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article