अलीगढ़ में 17 जुलाई को कांग्रेस का ब्रजप्रांत सम्मेलन, 13 जनपदों के पदाधिकारी होंगे शामिल | New India Times

अली अब्बास, अलीगढ़/मथुरा (यूपी), NIT:

अलीगढ़ में 17 जुलाई को कांग्रेस का ब्रजप्रांत सम्मेलन, 13 जनपदों के पदाधिकारी होंगे शामिल | New India Times

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए “संगठन सृजन कार्यक्रम” के तहत अलीगढ़ में 17 जुलाई 2025 को कांग्रेस पार्टी का ब्रजप्रांत सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी  अविनाश पाण्डेय, सह प्रभारी  तौकीर आलम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा आदि  उपस्थित रहेंगे I इस भव्य सम्मेलन में ब्रजप्रांत के 13 जनपदों के ज़िलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व् अन्य वरिष्ठ पदाधिकरिगण आयेंगे और संगठन को मज़बूत बनाने के लिए उच्च नेतृत्व से बातचीत करेंगे और उन्हें सुझाव देंगे I इस सम्मेलन की तैयारियों के विषय में ज़िला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में हुई I इस बैठक में 17 जुलाई को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन हुआ I

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी ब्रजप्रांत के प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि अलीगढ़ को कांग्रेस पार्टी का इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सब कांग्रेसजनों की ज़िम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित अलीगढ़ जनपद के प्रभारी पूर्व सी.एल.पी. लीडर मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मुझे आप लोगों से ये अपेक्षा है कि आप लोग कार्यक्रम को इस प्रकार से संचालित करेंगे कि बाहरी जनपदों से आये हुए कांग्रेसजन कार्यक्रम समापन के बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर अपने गृह जनपदों से जाएँ जिससे ब्रजप्रांत में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छा सन्देश जाये I बैठक में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में उमेश त्यागी, ठाकुर सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान, रूही ज़ुबैरी, परवीन साबरी, समता सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी नौशाद कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष सय्यद वसीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष तल्हा अबरार, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.