साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

एनसीपी सुप्रिमो महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार गुट के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, मनपा के विरोधी पक्ष नेता व महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी के जनरल सेक्रेटरी डॉ आसिफ शेख ने नये सीपी निकेत कौशिक से मिलकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। डॉ आसिफ शेख ने विश्वास व्यक्त किया कि नये सीपी समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय करेंगे और शहर में क़ानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। डॉ आसिफ शेख ने कहा कि श्री निकेत कौशिक जी साफ सुथरी छवि डिसीप्लिन पसंद भ्रष्टाचार के खिलाफ के ख़िलाफ़ लड़ने वाले व समाज को सही दिशा देने वाले सीनियर आईपीएस ऑफिसर हैं और वे किसी के भी दबाव में नहीं आयेंगे और कानुन व नियमों के हिसाब से ही काम करेंगे। वे मूल रूप से हरियाणा राज्य से हैं और महाराष्ट्र के कई जिले में उन्होंने अच्छी तरह से काम किया है जिसमें अमरावती जैसा सेंसिटिव जिला भी है जहाँ उन्होंने एसपी के रूप में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। आठ भाषाओं से अच्छी तरह से अवगत होने के कारण वे अच्छी तरह से अपने कार्य को सफलतापूर्वक करते हैं।

