जुन्नारदेव में यूरिया की अवैध ढुलाई का भंडाफोड़, ट्रक जब्त, दुकान संचालक पर एफआईआर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में यूरिया की अवैध ढुलाई का भंडाफोड़, ट्रक जब्त, दुकान संचालक पर एफआईआर | New India Times

SDO कृषि एवं पुलिस विभाग  के साथ ग्राम दुर्गवाडा तहसील जुन्नारदेव में यूरिया, BJUP Kribhco Fertilizers Limited का अवैध परिवहन करने पर 16 पहिया ट्रक वाहन जब्त किया गया। ट्रक में 326 बोरी उर्वरक था जिसकी कीमत लगभग 86,879 रुपए है। उक्त वाहन को लोकेश वर्मा निवासी रायपुर से जब्त किया गया। लोकेश वर्मा उक्त वाहन को मंडीदीप भोपाल से सारणी दमुआ के रास्ते नवेगांव होते हुए दुर्गवाडा में खाद दुकान साहू ट्रेडर के लिए ले जा रहा था।

उर्वरक को  आदिम जाति सहकारी सेवा समिति नवेगांव में सहायक प्रबंधक को सुपुर्द किया गया। तथा वाहन को थाना प्रभारी नवेगांव की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन का मालिक जगन्नाथ साहू निवासी बैतूल है। कृषि विभाग मौके पर उपस्थित है एवं FIR की कार्यवाही दुर्गवाडा खाद दुकान के मालिक यूरोप साहू पर की गई। कार्यवाही में एसडीओ प्रमोद उट्टी नायब तहसीलदार मोहित बोरकर कृषि अधिकारी एस एस मरकाम सहित अन्य शामिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.