स्कूलों में बच्चों को शारीरिक दण्ड देने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​स्कूलों में बच्चों को शारीरिक दण्ड देने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही  | New India Timesमध्यप्रदेश में ऐसे स्कूलों के प्रबंधन और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी, जो बच्चों को शारीरिक दण्ड देकर प्रताड़ित किये जाने के दोषी पाये जायेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।​स्कूलों में बच्चों को शारीरिक दण्ड देने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही  | New India Timesनिर्देशों में कहा गया है कि स्कूल में बच्चों की शिकायतों के लिये एक शिकायत-पेटी अनिवार्य रूप से रखी जाये। स्कूल शिक्षा विभाग के सर्कुलर में कहा गया है कि प्रदेश में लागू शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों में एक महत्वपूर्ण प्रावधान बच्चों को शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न पर प्रतिबंध से संबंधित है। स्कूल प्रबंधन से इस प्रावधान का कड़ाई से पालन किये जाने के लिये कहा गया है।

स्कूलों में मनेगा मूल कर्त्तव्य दिवस

प्रदेश के सभी स्कूलों में 3 जनवरी को मूल कर्त्तव्य दिवस मनाया जायेगा। इस दिन बच्चों को भारत के संविधान में वर्णित नागरिकों के मूल कर्त्तव्यों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही, बच्चों को कर्त्तव्य-पालन का संकल्प भी दिलाया जायेगा।
विद्यालयों में मूल कर्त्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिये निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज, भाषण, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article