सीधी की गर्भवती महिलाओं की गुहार: सड़क न बनने पर सांसद पर उठाए सवाल | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

New india Time’s

सीधी जिले के खड्डी खुर्द गांव की लीला साहू ने अपने गांव की खराब सड़क को लेकर कई महीनों से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से सड़क निर्माण की अपील की है। लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी, लीला ने नवंबर 2024 तक सड़क निर्माण शुरू होने के सांसद के वादे का जिक्र किया, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई। हाल ही में, 7 जुलाई 2025 को, लीला और एक अन्य गर्भवती महिला ने फिर से वीडियो के जरिए गांव के सड़क की पोल खोली, जिसमें सड़क निर्माण में देरी पर सवाल उठाए गए। और गर्भवती महिलाओं ने भविष्य में अनहोनी होने की ज़िम्मेदारी सांसद पर डाली। सोचनीय बात है कि जहां भाजपा सरकार सड़क निर्माण में मध्यप्रदेश को अव्वल बता रही है वहीं सीधी जिले की रामपुर नैकिन जनपद पंचायत की ग्राम खड्डी खुर्द पोल खोल रही है लीला साहू और अन्य।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.