मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

वर्तमान में जिला युवा कांग्रेस के चुनाव चल रहे हैं जिसके संबंध में आज माननीय कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार पांढुरना विधायक निलेश ऊइके जी के प्रमुख उपस्थित मे बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में युवा कांग्रेस के द्वारा अधिक सदस्य बना कर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्वाचन करने में सभी युवा कांग्रेस साथीयों की भुमिका सुनिश्चित की गई।
प्रदेश महासचीव सोपान कोहले -55
जिला अध्यक्ष – प्रशांत धुर्वे -1
जिला महासचिव – योगेश आम्बाडारे – 2
विधानसभा अध्यक्ष – धिरेन्द कौर (बंटी ठाकुर)- 1
पाढुर्णा ब्लॉक अध्यक्ष – कृष्णा राउत – 1
नादनवाडी ब्लॉक अध्यक्ष – प्रदीप उईके – 1
इस सभी प्रत्याशी को अधीक मतदान कराने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। बैठक में प्रमुख रुप से उपस्थित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष रवि खापरे जी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े जी , ज्ञानेश्वर गावंडे अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस पाढुर्णा ,जम्मी टाकभवरे अध्यक्ष जिला एनएसयूआई पाढुर्णा नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल जी एव वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण, पदाधिकारी, एवं युवा कांग्रेस समस्त साथी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

