स्मार्ट मीटर हटाने के लिए जन सुनवाई में पूर्व विधायक के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्मार्ट मीटर हटाने के लिए जन सुनवाई में पूर्व विधायक के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मंगलवार दोपहर 1:00 जिला पंचायत कार्यालय बुरहानपुर में आयोजित जनसुनवाई में पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया,कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष एवं युथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर एवं पार्षद गण के नेतृत्व में लोग जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और उन्होंने यहां पर पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर वीर सिंह चौहान से मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाया जाए और पुराने मीटर लगाया जाए।

पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने कहा कि यहां पर गरीब तबके के लोग निवास करते हैं। पावरलूम मजदूर है बिल भरने में असमर्थ हैं, इसलिए यह स्मार्ट मीटर हटाए जाएं और पुराने बिजली मीटर लगाया जाए। इस मौके पर पार्षदगण में सर्वश्री हफ़ीज़ मंसूरी, एहफ़ाज़ मुज्जू मीर, ज़हीर अबास मोमिन, आसिफ़ खान, नौमान खान, आरिफ खान, शाहिद हुसैन, हमीद डायमंड,देवश्वर सिंह ठाकुर, सोहराब कुरैशी, भावेश सिंह, निर्मित शाह सहित बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.