ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

सिटी कोतवाली पुलिस थाना निरीक्षक संजय गवई को गुप्त जानकारी मिली थी एक युवक पिस्टल के साथ गांधी जवाहर बाग के पास आ रहा है इस जानकारी के आधार पर उन्होंने दल को कार्रवाई करने के आदेश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलते ही दल ने गांधी जवाहर बाग पर जाल बिछाकर वैदपुरा हुमायूं नगर निवासी 29 वर्षीय इकराम खान इलियास खान को गिरफ्तार कर उसके पास से विदेशी बनावट की पिस्तौल दो जिंदा राउंड समेत ₹20 हजार का माल जप्त कर लिया।
उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे एस डीडीपीओ सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पीएसआई बालू पवार , डीबी प्रमुख सहायक पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र बहादुरकर , अजय भटकर , किशोर येउल , निलेश बुंदेले द्वारा अंजाम दिया गया।

