रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगरपालिका परिषद दमुआ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुलबाके के पेट्रोल पम्प सुभाष पेट्रोलियम का आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, कार्यवाहक अध्यक्ष गोविन्द राय, पांडुरना विधायक नीलेश उईके, दमुआ पर्यवेक्षक हरि वर्मा एवं कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी, सुभाष गुलबाके के सभी परिवार जनों मित्रों शुभचिंतकों, जमानस गणों की उपस्थिति में फीता काट कर मंत्रोच्चार कर उद्घाटन हुआ। उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से शुभारंभ किया एवं शुभकामनाएं दी। सुभाष गुलबाके ने शाम तक आने वाले समस्त अतिथियों का अभिनंदन कर आर्शिवाद प्राप्त किया, एवं सभी को स्वल्पाहार कराया गया।

