देश में एक विधान एक निशान और एक प्रधान के तर्ज पर वन नेशन वन पेंशन की व्यवस्था करे सरकार, यूज़लेस पेंशन स्कीम है यूपीएस: रूपेश | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

देश में एक विधान एक निशान और एक प्रधान के तर्ज पर वन नेशन वन पेंशन की व्यवस्था करे सरकार, यूज़लेस पेंशन स्कीम है यूपीएस: रूपेश | New India Times

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में की गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ और संचालन महिला विंग की महामंत्री डॉ सरिता सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में में सिर्फ 3% कर्मचारी ही यूपीएस के लिए अप्लाई किए हैं जबकि 30 जून को फॉर्म सम्मिट करने की आखिरी तारीख है, 97% कर्मचारी इसे नकार रहे हैं इसलिए अब यह साफ हो गया कि यूपीएस कर्मचारियों के लिए यूज़लेस पेंशन स्कीम हो गई है।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि कर्मचारियों/शिक्षकों का भविष्य सिर्फ पुरानी पेंशन से ही सुरक्षित है एनपीएस और यूपीएस दोनों छलावा है। उन्होंने कहा कि यदि एनपीएस और यूपीएस कितनी अच्छी है तो माननीय लोग इसे क्यों नहीं अपनाते हैं इससे प्रतीत होता है की सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वह स्वयं तो पुरानी पेंशन लेंगे लेकिन कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस का झांसा देंगे, कर्मचारी समाज अब इस झांसे में आने वाला नहीं है। बैठक अशोक पांडेय, राजेश सिंह पंडित, श्याम नारायण शुक्ल आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, इंजीनियर राम समुझ अशोक पांडेय राजेश सिंह पंडित, श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, इजहार अली, अशोक सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह, मंत्री डॉक्टर सरिता सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह, बंटी श्रीवास्तव, फुलई पासवान, जामवंत पटेल, यशवीर श्रीवास्तव, राजू कुमार, वरूण बैरागी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article