गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जिले से जुड़ा एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की चार दिन पहले घर से भाग गई और अलग जाति के लड़के से कोर्ट मे शादी कर ली। पिता सभ्रांत परिवार से थे। मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया था, इज्जत मिट्टी मे मिल गई थी। लड़का और लड़की दोनों पढ़े लिखे थे मगर दोनों की जाति अलग थी, शादी को स्वीकार करना लोहे के चने चबाना था। जब लड़की की सगाई हुई तभी उसने कह दिया था कि किसी और से प्यार करती हूं मगर उसे डरा धमका कर चुप करा दिया गया था। सुल्तानपुर जिले का मामला प्रकाश में आया जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर मंदिर में भगवान को साक्षी मान कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।
सुल्तानपुर की श्रेया पुत्री शेर बहादुर सिंह निवासिनी अन्दरायपुर,कादीपुर, की रहने वाली है। श्रेया ने मीडिया को अपने इंटरव्यू में बताया कि हम चार बहने हैं दो बहनों की शादी हो चुकी है और हमारे परिवार को भली भांति पता था कि हम अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले मोनू से काफी वर्षों से संबंध है, मैं शादी की बात घर में की तो परिवार वालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ मेरी शादी दूसरी जगह तय कर दी जिससे मैं दुखी होकर घर से भाग कर अपनी मर्जी से शादी कर ली। लड़की ने बताया कि पहले से ही स्कूल के समय से ही प्रेम प्रसंग विशाल उर्फ मोनू पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम-अमरौला, सिझौली के साथ चल रहा था तथा प्रार्थिनी ने विशाल के साथ 16 जून 2025 को शिव बाबा को साक्षी मानकर विवाह कर लिया है। बिना किसी जोर दबाव के बतौर पति-पत्नी साथ-साथ रह रहे हैं। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्रार्थिनी के घर वालों नें स्थानीय थाना में प्रार्थना-पत्र देकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है तथा मुझे व मेरे पति को जान से मारने की बराबर धमकी दिलवा रहे हैं। जबकि न ही मुझे मेरा पति भगा कर ले गया, न ही कोई जबरदस्ती की है। हम लोगों ने अपनी स्वेच्छा से विवाह करके बतौर पति-पत्नी जीवन-यापन कर रहे हैं। प्रार्थिनी के मायके व रिश्तेदारों द्वारा मुझे व मेरे पति को बराबर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यदि कोई घटना कारित हो जाती है तो प्रार्थिनी व उसके पति की अपूर्णनीय क्षति होगी।

