"झाबुआ में बच्चों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के जरिए दिया जागरूकता का संदेश" | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

"झाबुआ में बच्चों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के जरिए दिया जागरूकता का संदेश" | New India Times

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर (01 जून से 26 जून 2025 तक) कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले के मार्गदर्शन में जिला झाबुआ में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रमों/गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

"झाबुआ में बच्चों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के जरिए दिया जागरूकता का संदेश" | New India Times

इसी क्रम में कन्या शाला छात्रावास झाबुआ (बारह मासी) में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाइश दी गयी तथा बच्चों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं स्वयं तथा अपने परिवारजनों को नशे से दूर रहने के लिए नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग से कलाकार श्रीमती सुमन सलाम, श्रीमती कुसुम भूरिया, हॉस्टल अधीक्षिका उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.