रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर राम रोटी अणु दरबार पहुंचकर रोटरी क्लब अपना के सदस्यों ने निराश्रित लोगों को भोजन के पेकेट एवं भोजन आजाद चौक, बस स्टैंड, झाबुआ चोराहा, साईं चोराहा, शहर के मुख्य चौराहों पर पहुंच कर उच्च क्वालिटी की किटकैट चॉकलेट वितरण कर रोटरी क्लब अपना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने बताया कि रोटरी क्लब अपना का आज़ 11 जुन 2015 को गठन हुआ था और आज़ एक दशक पुरा हो चूका है इस लिए सभी रोटरी के साथियों ने अपनी संस्था का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, सचिव पंकज रांका, मांगीलाल नायक, गोविंद सिंह चौहान, कांतिलाल नीमा, पत्रकार फारुख शेरानी, रहीम शेरानी, देवेंद्र पांचाल, आदी उपस्थित थे।
मेघनगर रोटरी क्लब अपना शहर एवं क्षेत्र के लोगों के लिए अतिआवश्यक मूलभूत सुविधा 24 घंटे दानदाताओं के सहयोग दे रही है महत्वपूर्ण सारी सुविधाओं के लिए नगर के प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप पर गर्व है। रोटरी क्लब अपना द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए प्लास्टिक सर्जरी शिविर के लगाकर महानगरों में होने वाले से महंगें आपरेशन निःशुल्क करवाएं जातें हैं समय समय पर सर्वरोग निदान शिविर लगाकर हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाता है संपूर्ण बाडी चेकअप शिविर से भी लगाकर लोगों को लाभ दिया जाता है। रक्तदान मेघनगर ही नहीं मध्यप्रदेश गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र के बड़े हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों को ब्लेड दिलवाया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में फर्नीचर, बच्चों को खेलने के लिए खिलोने झुला चकरी, पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास, बच्चों को कापियां, किताबें, बस्ते, पेन, पेनंसील, रबर आदि दिए पीडीजी गजेंद्र सिंह नारंग के माध्यम से प्राप्त लगभग 70 लाख रुपए की उच्च क्वालिटी की चॉकलेट, बिस्कुट,मेगी, आदि वितरण की पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में डस्टबिन वितरण स्वच्छता अभियान तहसील आफिस से ओवर ब्रिज तक वृक्षारोपण किया ओर आज की पौधे वृक्ष के रूप में तैयार हो गए कोरोना काल में भी भोजन सामग्री, मास्क, सेनीटाईजर,एवं आवश्यक सामग्री का वितरण एवं प्रशासन के साथ मिलकर वेक्सीनेशन, ट्रेन से आने वाले यात्रियों को भोजन पेकेट जेसी सेवाएं दे कर कोरोना को हराया
दिव्यांग भाई-बहनों को संस्थाओं के माध्यम से कृत्रिम हाथ व पैर लगवा कर आत्मनिर्भर बनाने कार्य किया। मेघनगर रोटरी क्लब की एक पहचान है साथ ही हम लोग बोलने में नहीं धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। एक दशक में रोटरी क्लब अपना द्वारा स्थाई प्रकल्प किए जो निरंतर संचालित है।

1 मुकप्राणी के पानी पीने की होदि
2 वातानुकूलित शव गृह दो शव रखने की व्यवस्था है
3 फिजियोथैरेपी सेंटर प्रति पेशेंट ₹80 केवल टेक्नीशियन के लिए और वह पैसा टेक्नीशियन ही रखता है।
4 तीन पानी की प्याऊ मैं वाटर कूलर एवं आरो के साथ
5 तहसील आफिस गणेश मंदिर आदि जगहों पर एवं रोड़ किनारे राहगीर को बैठने के लिए सिमट की कुर्सी
6 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को आवश्यकता अनुसार रक्तदान करना।
7 बर्तन बैंक 100 लोगों का खाना बनाना एवं खिलाने के पूरे बर्तन की व्यवस्था निशुल्क है
8 चिकित्सा उपकरण बैंक मेघनगर एवं थांदला में लगभग 230 उपकरण उपलब्ध है और और मेघनगर के आसपास 50 किलोमीटर के एरिया में सेवा दी जा रही है लगभग 75% उपकरण हमेशा लोगों के घरों में चलते रहते हैं जिसका कोई शुल्क नहीं लेते और ना ही कोई डिपॉजिट
9 रोटरी गार्डन 800 फीट लंबा
10 अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी की व्यवस्था एक व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए लकड़ी एवं कण्डे नॉमिनल ₹1500 शुल्क लिया जाता है।
11 मोक्ष रथ अंतिम यात्रा मुक्तिधाम तक के लिए केवल ड्राइवर का 200/-शुल्क लिया जाता है एवं मेघनगर से बाहर जाती है तो ड्राइवर एवं डीजल का पैसा लिया जाता है।
12 हमारे पास दो एंबुलेंस उपलब्ध है वह भी लोकल में निशुल्क है एवं मेघनगर से बाहर जाती है तो नामिनल शुल्क
13 शव वाहन वह भी लोकल में निशुल्क है मेघनगर से बाहर जाती है तो ड्राइवर एवं पेट्रोल का पैसा लिया जाता है।
14 एक चलित डेड बॉडी फ्रीजर। आज शिक्षा एवं रोजगार के लिए परिवार के लोगों दुर माहानगरों में जाते हैं ओर अ समय मृत्यु होने पर उनके इंतजार के लिए शव सुरक्षित रखने के लिए इसकी अतिआवश्यकता होती हैं।
15 पंछी घरोन्दे
16 यहां रेलवे ट्रैक होने के कारण आए दिन यात्री दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है ऐसे में दूर के यात्रियों के पास पैसे की कमी होती है ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार साथ ही अनाथ एवं निर्धन व्यक्तियों का अंतिम संस्कार रोटरी क्लब अपना के द्वारा किया।
17 पानी का टैंकर विवाह हो या मृत्यु का कार्यक्रम हो जहां पानी की आवश्यकता लगती है ऐसे में टैंकर निशुल्क दिया जाता है।

