रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ शहर के बावन जिनालय में शाम करीब 7 बजे बड़नगर श्री संघ चार्तुमास निमंत्रण देने पहुंचा। बड़नगर में गच्छाधिपती आचार्य श्रीमद् विजय जयानंद सूरीश्वर महाराज के शिष्य आचार्य श्रीमद् विजय दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज एवं झाबुआ के नंदन श्रीमद् विधान विजय महाराज का आगामी चातुर्मास होने जा रहा है।

इस अवसर पर बड़नगर श्री संघ के चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुशील श्रीमाल, कोषाध्यक्ष राजेश व्होरा एवं अंकित वर्धमान आदि श्री संघ के सदस्य झाबुआ श्री संघ को 27 जून को होने वाले चातुर्मास प्रवेश के निमंत्रण की पत्रिका के साथ ही निमंत्रण देने पहुंचे।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ हुकमीचंद छाजेड के साथ ही झाबुआ श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता, मुकेश लोढ़ा, मुकेश रुनवाल, मोनू सकलेचा, प्रतीक मोदी, प्रतीक मुथा, राजेश मेहता, अंकित कटारिया, राजेंद्र भंडारी, रिंकू रुनवाल आदि ने श्री संघ बडनगर का शाॅल, श्रीफल के साथ माला पहनाकर सभी का बहुमान किया।

