नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग को दिवाली से पहले महाराष्ट्र में लोकल बॉडी के आम चुनाव करवाने हैं। जलगांव जिला परिषद , पंचायत समिती , महानगर पालिका और तमाम नगर परिषद नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। सरकार में जलगांव से बीजेपी के दो और शिवसेना (शिंदे) का एक मंत्री है। कपड़ा मंत्री संजय सावकारे मिडिया से कोसो दूर रहते है। NCP अजित पवार का प्रभाव काफ़ी कम है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की सेना कि ओर से जारी ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान पाकिस्तान घुटनों पर था। डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर नरेन्द्र मोदी ने जंग रोक दी। इस घटना के बाद बीजेपी का दक्षिणपंथी विचारधारा वाला राष्ट्रवादी वोटर बीजेपी से नाराज़ है।
महाराष्ट्र की जनता बीजेपी पर इस बात से भी नाराज़ है कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया। इन हालातों में लोकल बॉडी चुनावों में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जलगांव में शिवसेना (UBT) के नेता सुरेश जैन और NCP (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खडसे अगर कोई साझा भूमिका स्वीकारते हैं तो बीजेपी के मंत्रियों को अपने गृह नगरों की निगमों में जीत पाना भी मुश्किल हो सकता है।
शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत के जलगांव दौरे के बाद सुरेश जैन के राजनीति में सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। महाराष्ट्र में सत्ता पाने के लिए दिल्ली का तख्त दांव पर लगा चुकी मोदी सरकार की विदेश नीति में गौतम अडानी फैक्टर के सहारे अमरीका का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। भारतीय राजनीत के इतिहास मे 2025 खास जगह बनाता दिख रहा है। इस साल में एक अप्रिय दौर का अंत होने के साथ वैज्ञानिक सोच रखने वाले लोकप्रिय नेता का उदय होगा।

