स्वाधार संस्था द्वारा धार जिले के बदनावर एवं तिरला सीएफएल के माध्यम से वित्तीय साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक किया गया आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

स्वाधार संस्था द्वारा धार जिले के बदनावर एवं तिरला सीएफएल के माध्यम से वित्तीय साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक किया गया आयोजित | New India Times

मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र भारतीय रिज़र्व बैंक के उपक्रम हैं, जिसमें जिले की अग्रणी बैंक (बैंक ऑफ इंडिया) के सहयोग से वित्तीय साक्षरता केंद्र चलाए जा रहे हैं।
बदनावर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलवा में तेजाजी मंदिर परिसर एवं तिरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहनपुरा में नुक्कड़ नाटक आयोजित हुए, जिसमें प्रयास कलासंगम नाट्य दल द्वारा फ्रॉड एवं शिकायत निवारण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना की रामू काका और चार लोग की जीवंत नाट्य प्रस्तुति द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रदान की गई। इस आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी जिला प्रबंधक संजय सोनी, एलडीओ विवेक पांडर ने मोहनपुरा में पूरे कार्यक्रम को देखा और प्रयास कलासंगम नाट्य दल, स्वाधार संस्था एआरएम, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज, बदनावर और तिरला टीम के कार्य की सराहना की।

इस दौरान स्वाधार संस्था से एआरएम ईश्वरसिंग यादव, रीजनल ट्रेनर अजय सोलंकी, ग्राम पंचायत सलवा से सरपंच कमलीबाई शोभाराम, सचिव भारत सिंह सोलंकी,रोजगार सहायक सचिन मेड़ा, पंच बबलु कटारा, अमरसिंह खिंची,कविताबाई,प्रकाश गंगा बाई, मिठूलाल, राधेश्याम, दयाराम ओसारी चौकीदार कालू गामड़ तथा ग्राम पंचायत मोहनपुरा में सरपंच नंगू बबेरिया, सहायक सचिव करण भाबर, समाजसेवी फूलसिंह निनामा, मुन्नालाल डावर, सरदार डावर आदि शामिल हुए। इस सफल आयोजन में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र धार डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मेमन रेशवाल, बदनावर इंचार्ज धीरज मोरे, ट्रेनर रोशन मेड़ा, तिरला इंचार्ज विनोद सोलंकी, ट्रेनर आशीष धाकड़ और दोनों पंचायतों की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.