मध्यप्रदेश पुनर्गठन आयोग के सदस्य एवं सचिव द्वारा किया गया मेडिकल कॉलेज दतिया का दौरा | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश पुनर्गठन आयोग के सदस्य एवं सचिव द्वारा किया गया मेडिकल कॉलेज दतिया का दौरा | New India Times

श्री अक्षय सिंह, सदस्य एवं सचिव एम.पी. पुर्नगठन आयोग का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया भ्रमण का कार्यक्रम दिनांक 23.05.2025 मध्य प्रदेश पुनर्गठन आयोग के सचिव एवं सदस्य श्री अक्षय सिंह ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. दीपक एस. मरावी, अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया से सौजन्य भेंट की। श्री अक्षय सिंह के आगमन पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

डॉ. दीपक एस. मरावी, अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा श्री अक्षय सिंह को महाविद्यालय के विगत वर्ष की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं भविष्य में दतिया शहर को शासन के निर्देशानुसार बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने हेतु योजनाओं से अवगत कराया। श्री अक्षय सिंह ने महाविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आयोग राज्य के चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को और सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

भ्रमण के अंत में श्री अक्षय सिंह ने संकाय सदस्यों और छात्रों से भी संवाद किया और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सेवाओं के लिए प्रेरित किया। यह सौजन्य भेंट महाविद्यालय एवं आयोग के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.