कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह का नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह का नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की शूरवीर बेटी कर्नल शोफ़िया कुरेशी का मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा अपमान करने भाराछासं और युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष  नरवेश अमलियार ने बताया की  भारत की धरती पर शायद कोई ऐसा होगा जो कर्नल सोफिया कुरैशी को नहीं जानता हो, पूरा देश जिस पर आज फक्र कर रहा हो जिसने भारत सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व कर पाकिस्तान पर हमला कर देश को गोरान्वित  करने वाली भारतीय सेना की बेटी को आज पूरा देश सलाम कर रहा है ऐसी देश प्रेमी को बड बोले सिरफिरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया जिसने भारत देश के लिए पाकिस्तान पर हमला किया जो राष्ट्र के लिए अपनी जान की परवाह न कर पाकिस्तान पर हमला कर देश का नाम ऊँचा किया ऐसी राष्ट्र प्रेमी को पाकिस्तान की बहन आतंकवादियों की बहन बताया गया है।

उनकी यह सोच विभाजनकारी सांप्रदायिक को बढ़ावा देना देश की जनता का मनोबल गिराने जैसा  घृणित  कार्य किया है। ऐसे मंत्री को मोहन सरकार तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए। वही संपूर्ण देश की जनता कर्नल सोफिया के इस हौसले को सलाम कर रही है और  मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह उन्हें आतंकवादियों की बहन पाकिस्तान की बहन बता रहे हैं। वही युवा कांग्रेस के प्रवक्ता लोकेंद्र बिलवाल ने कहा की सेना मै जेंडर स्तर पर कोई भेद भाव नही होता है जब पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ पूरा राष्ट्र एकजुट है, भारतीय सेना में शूरवीर सैनिक के रूप में कर्नल सोफिया कुरैशी ने दुश्मन देश के खिलाफ लड़ाई में इतना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनके इस शौर्य से आज संपूर्ण देश उन्हें बधाई दे रहा है और मंत्री विजय शाह  द्वारा निम्न स्तरीय  असम्मान भाषा का प्रयोग कर यह क्या संदेश देना चाहते हैं।

युवा कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री हेमेंद्र कटारा  मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि आपके मंत्रिमंडल के मंत्री जिन्होंने पूर्व में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर भी मिथ्या आरोप लगाए थे जिस कारण उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर होना पड़ा था आज देश के समस्त जनप्रतिनिधि पक्ष विपक्ष के नेता एक होकर आतंकवाद के खिलाफ एक जुट है देश की जनता कर्नल सोफिया कुरैशी के इस हौसले को सलाम कर रही है और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह उन्हें पाकिस्तान और आतंकवाद  की बहन की संज्ञा दे रहे हैं ऐसे मंत्री को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं उनसे तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए। जिसमें ,नटवर डोडियार,विनोद गणावा,कांतिलाल भूरिया कैलाश भूरिया,मुकेश मालीवाड़ा, गुफरान कुरेशी,इस्तियाक शेख,व अन्य सैकड़ों एनएसयूआई ,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.