गांधी जी के तीन बंदरों के साथ कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

New india Time’s

पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई पर विजय शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस ने इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने गांधी जी के तीन बंदर लेकर प्रभात पेट्रोल पंप चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाकर प्रदर्शन किया। गांधी जी के तीन बंदर बैठाकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। तीनों बंदरों पर सही मत देखो, सही मत बोलो, सही मत सुनो की तख्तियां लगाकर कांग्रेस ने नारेबाजी की। मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को अपने ही नेता की बुरी आदतें और उल्टे सीधे बयान अच्छे लग रहे हैं। इसके चलते अभी तक उनसे इस्तीफ़ा नहीं लिया जा रहा है।

गांधी जी के तीन बंदरों के साथ कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन | New India Times

न्यायालय ने मंत्री के खिलाफ जब रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश जारी किए तो पुलिस ने कमजोर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।”
इस बयान के बाद मंत्री विजय शाह का पूरे देश में विरोध हो रहा है, मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह पर भले ही एफ आई आर दर्ज कर ली गई है, लेकिन वे अभी भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

गांधी जी के तीन बंदरों के साथ कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन | New India Times

डॉ. मोहन यादव की सीएम हाउस में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के साथ बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई है कि फिलहाल मंत्री विजय शाह इस्तीफा नहीं देंगे। शुक्ला ने कहा कि मंत्री द्वारा दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं अगर जल्द ही मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर म प्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, पूर्व पार्षद महमूद अनवर गुड्डू, डॉ रविशंकर मिश्रा, विजेंद्र शुक्ला , तारिक अली, अमित खत्री, मुजाहिद सिद्दीकी, फहीम बख्श, अलीमुद्दीन बिल्ले, सुरेश साहू, राजकुमार राय, बाबर खान, धर्मेन्द्र विजयवर्गीय, प्रिंस नवांगे, संदीप सरवैया, राहुल सेन, दिनेश माली, हफीज खान आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.