एसडीएम ने लिया आपदा प्रबंधन की बैठक, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए की गई चर्चा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एसडीएम ने लिया आपदा प्रबंधन की बैठक, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए की गई चर्चा | New India Times

जुन्नारदेव एसडीएम द्वारा हवाई हमलों के दौरान आपदा प्रबंधन आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बैठक आयोजित की गई। भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें आपदा प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीएम कामिनी ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा हम सबको मिलकर करना है। आगे उन्होंने बताया कि हवाई हम लोग के दौरान आपातकालीन स्थिति में मानव जीवन रक्षा सर्वोपरि है। जिसके सुरक्षा के समस्त उपाय बताए गए। उन्होंने बताया कि आपातकालीन अलार्म बजते ही सभी नागरिकों को अपने घरों की बिजली गैस पानी सप्लाई बंद कर सुरक्षित स्थान मजबूत भवन में अपने आप को सुरक्षित रखना है।

बैठक के दौरान एसडीएम ने नगर के सभी पार्षदों को कहा कि वार्ड में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकाआधार कार्ड चेक करें और थाने में सूचना दें। इमरजेंसी में यदि सायरन बजाया जाता है तो अपने वार्डों के लोगों को सतर्क करें ।ब्लैकआउट होने पर घरों के मुख्य मार्गो की लाइट तत्काल बंद करना है। बैठक में बताया गया कि फायर वाहन एवं जेसीबी और कर्मचारियों को मुस्तैद किया जाएगा ।इस बैठक तहसीलदार राजेंद्र टेकाम, थाना प्रभारी राकेश बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे पार्षद संजय जैन अरुणेश जायसवाल, गीता वाइकर,श्रीमती सावित्री दर्गे शासकीय सामुदायिक केंद्र पर डॉक्टर अहफाज अख्तर , विद्युत विभाग के अधिकारी नरेंद्र चौधरी श्रीमती दीप्ति कांत साहू आदि शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.