देश भक्ति के जज़्बे से सरशार होकर अमेरिका के न्यूयॉर्क की धरती पर भारत के सपूत इमरान प्रतापगढ़ी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देश भक्ति के जज़्बे से सरशार होकर अमेरिका के न्यूयॉर्क की धरती पर भारत के सपूत इमरान प्रतापगढ़ी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

दुनिया भर में सर ज़मीन ए हिंद भारत का नाम रोशन करने वाले देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मशहूर शायर, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसान को प्रसिद्धी (शोहरत)चाहे जितनी भी मिल जाए लेकिन इस बुलंदी पर उसे देश के ग़म को कभी नहीं भूलना चाहिए। भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर, कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद  इमरान प्रतापगढ़ी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पहुंचने के बाद देश के विक़ार (गरिमा) को सर बुलंद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब वो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पहुंचे तो हर कोई मौसुफ़ का बे सबरी से पलकें बिछाए उनके इस्तकबाल के लिए खड़ा था और अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने अपने वतन से मोहब्बत का पैग़ाम और मिट्टी की खुशबू लेकर आने वाले भारत के नवजवान शायर का एक शहंशाह की तरह ज़ोरदार इस्तक़बाल किया और न सिर्फ न्यूयॉर्क बल्कि अमेरिका के कई शहरों में इमरान प्रतापगढ़ी का जलवा देखने को मिला लेकिन इतने खुशगवार माहौल में भी भारत के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने देश के शहीदों को नहीं भूले और न्यूयॉर्क में IOC द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को मोमबत्ती जलाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर देश प्रेम का संदेश देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उक्त जानकारी ईमरान प्रतापगढ़ी के कट्टर समर्थक बुरहानपुर शहर के दबंग, बेबाक, अल्पसंख्यक कांग्रेस रहनुमा डॉ. फरीद काज़ी ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.