फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (frct) सोनभद्र जिला के घोरावल और करमा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (frct) सोनभद्र जिला के घोरावल और करमा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

सोनभद्र FRC जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि घोरावल में महेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद गिरी को महामंत्री, जय प्रकाश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार मिश्रा को संगठन मंत्री तथा राजू पाल को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है।

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (frct) सोनभद्र जिला के घोरावल और करमा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

इन्हें मिली करमा ब्लॉक की ज़िम्मेदारी
इसी के साथ ही करमा ब्लॉक का अध्यक्ष मुख्तार अंसारी को बनाया गया ब्लॉक उपाध्यक्ष की बागडोर अभिषेक कुमार मौर्य को सौंपी गई तथा ब्लॉक महामंत्री की कमान बादल सिंह के हाथों में दी गई है। जिलामहामंत्री सर्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि एफआरसीटी परस्पर सहयोग से बेटी की शादी के लिए पिता को 5 लाख तक आर्थिक सहयोग कराने वाली प्रदेश की पहली टीम है। आपसी सहयोग से 12 बेटियों को लाखों रुपये की मदद उनकी शादी के समय किया जा चुका है।

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (frct) सोनभद्र जिला के घोरावल और करमा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अहमद जी ने बताया कि एफआरसीपी परिवार के किसी भी वैधानिक सदस्य के  आकस्मिक निधन पर टीम द्वारा 25-50 लाख तक का मदद करने का लक्ष्य बनाया गया है। इसके अलावा एक लाख सदस्य संख्या के बाद सदस्य के गंभीर बीमारी या दुर्घटना पर 5 से 10 लाख रुपये तक का मदद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि 18-55 वर्ष का उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति एफआरसीटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके सदस्य बन सकता है। सदस्य बनने के बाद सहयोग करने वाले व्यक्ति को एफआरसीटी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.