पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देश पर सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देश पर सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार | New India Times

रीवा जोन के  पुलिस महानिरीक्षक  गौरव राजपूत के निर्देश पर सतना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैतवारा थाना के बैरक में घुसकर पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टिकुरी अकौना मार्ग पर छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गए।

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर रीवा आईजी श्री गौरव राजपूत ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श पर पूर्व में कई गंभीर अपराधों के मामले भी पंजीकृत हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article