क्रेडिट कार्ड ब्लाक करने के नाम पर कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने दिल्ली से किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

क्रेडिट कार्ड ब्लाक करने के नाम पर कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने दिल्ली से किया गिरफ्तार | New India Times

दिनांक 21.04.2025–पुलिस आयुक्त (CP) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रान्च (सायबर) जिला भोपाल की टीम ने क्रेडिट कार्ड ब्लाक करने के नाम पर 3,61,999/-रुपये ठगी करने वाले गिरोह के 04 साल से फरार सरगना को दिल्ली से किया गिरफ्तार l

घटनाक्रम :- फरियादी डॉ देवप्रिय शुक्ल निवासी भोपाल का शिकायत आवेदन पत्र दिनांक 20/08/2020 को प्राप्त हुआ जिसमें आवेदक के दवारा लेख किया गया कि 12/08/2020 को किसी अज्ञात का कॉल आया जिसने स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बतायाl कॉल करने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कातड ब्लाक करने के नाम पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी एवं otp लेकर कुल 3,61,999/-रुपये की धोखाधड़ी की गई l शिकायत आवेदन एवं तकनीकी जॉंच मे आये तथ्यी के आधार पर अपराध क्रमांक 39/2021 धारा 419,420,403,120B भा.द.वि. 66 डी आई.टी. एक्ट का पंजीवध्द कर विवेचना मे लिया गया।

तरीका वारदात:- आरोपी के व्दारा लोगो को भारतीय स्टेट बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बन कर कॉल किया जाता है एवं क्रेडिट कार्ड बंद (ब्लाक) करने के नाम पर क्रेदिता कार्ड की जानकारी एवं OTP लेकर धोखाधड़ी की जाती है l आरोपी लोगो को क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर OTP प्राप्त कर लेते है l क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ीपूर्बक पैसा निकालने के बाद आवेदक का मोबाइल नंबर ब्लाक कर देते है l

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध कारित करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया परन्तु आरोपी शातिर प्रबत्ति का होने से बार–बार स्थान परिवर्तित करता रहा एवं गिरफ़्तारी से बचाता रहा l साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम के द्वारा लगातार प्रयास के बाद आरोपी सैयद परवेज हाशमी निवासी उत्तम नगर दिल्ली की तकनीकि जानकारी प्राप्त की गई एवं प्राप्त जानकारी का मैदानी स्तर पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रयास कर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया एवं अपराध में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड, 01 ATM कार्ड, 01 wifi – राऊटर जप्त किये गये है।

पुलिस टीम:- निरी सुनील मेहर, उनि देवेन्द्र साहू , प्र.आर. तेजराम सेन,आर . आर. नीलेश साहू, आर. सुरेन्द्र लामकुचे, आर. रवि महेश्वरी, आर. यतिन चौरे , आर. प्रशांत शर्मा, आर. सुनील, आर. रामकृष्ण, आर. विकास , आर. उदित, आर. अशोक , आर. राधवेन्द्र , आर. मोहित, आर. सूरज थाना क्राईम ब्रांच भोपाल।

-: नाम आरोपी:-

क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका

1 सैयद परवेज हाशमी निवासी उत्तम नगर दिल्ली 12 वी कॉल सेंटर का संचालन कर क्रेडिट कार्ड को ब्लाक करने के नाम पर धोखाधड़ी करना l

-: पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण:-

क्रं. नाम आरोपी अपराध में भूमिका

1 जाकिर हुसैन निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश स्वयं के बैंक खाते में धोखाधड़ी का पैसे आने पर निकालना l
2 अनुज कुमार निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश स्वयं के बैंक खाते में धोखाधड़ी का पैसे आने पर निकालना l

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन
नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.