अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के डी आई जी बंगला चौराहे पर स्थित शराब की दुकान इस वक्त आमजनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शाम होते ही यहां नशेड़ियों की भीड़ लग जाती है, जिससे महिलाएं एवं बच्चे असहज महसूस करते हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल के बच्चे शिक्षा लेने आते हैं, लेकिन उनके सामने शराब दुकान चल रही है, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
डी आई जी बंगला चौराहा पर आवंटित शराब की दुकान का स्थानीय द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
क्षेत्रीय विधायक श्री आतिफ अक़ील ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौक़ा पर बुला कर रहवासियों , महिलाओं एवं विद्यार्थियों की समस्याओं से अधिकारियों को पुनः अवगत करा कर उक्त शराब की दुकान को तत्काल विस्थापित करने को कहा गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रशासन से अपील की है कि इस शराब की दुकान को जल्द से जल्द किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि रहवासियों को राहत मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और जनता की मांग को कितना गंभीरता से लेता है।

