डुमरियागंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:


डुमरियागंज क्षेत्र में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र भर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने जुलुस निकालकर बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा स्टॉल लगाकर जलपान का इंतजाम किया गया था जहां पर गर्म जोशी से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने बैदौला चौराहे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस का स्वागत किया।

डुमरियागंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती | New India Times


इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा कि समूचा विश्व बाबा साहब को अद्वितीय व्यक्तित्त्व के धनी, महान समाज सुधारक, विश्वप्रसिद्ध अर्थशास्त्री व विद्वान, सामाजिक न्याय के योद्धा, संविधान के निर्माता, लोकतंत्र की आत्मा, शिक्षा, स्वाभिमान और आत्मसम्मान के अलमबरदार, महान लेखक, नफ़रत और मानसिक गुलामी के खिलाफ़ आजीवन लड़ने वाले महान नेता के तौर से जानता है। उन्होंने कहा कि देश का शोषित वंचित पीड़ित कमजोर गरीब मजदूर अल्पसंख्यक दलित पिछड़ा तबका आजीवन बाबा साहब का ऋणी रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.