धूम-धाम से निकाली गई डा भीम राव अम्बेडकर जी की शोभायात्रा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

धूम-धाम से निकाली गई डा भीम राव अम्बेडकर जी की शोभायात्रा | New India Times

14 अप्रैल 2025 को डाॅ० भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय मुहल्ला तुर्कमानपुर गोरखपुर के तत्वाधान में सोमवार को डाॅ० भीम राव अम्बेडकर 134 वां जयंती  के अवसर 40 वां वार्षिक जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य समारोह मुहल्ला तुर्कमानपुर में सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक माल्यार्पण एवं पूजन मिष्ठान वितरण किया गया तथा 3:00 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकली गई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार गौतम एवं शोभायात्रा का संचालन महामंत्री अशोक कुमार ने किया इस अवसर पर महानगर के विभिन्न मोहल्लों से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध समाज व देश प्रेम भक्ति से संबंधित आकर्षक झांकियां निकाली गई तथा विशाल शोभायात्रा तुर्कमानपुर से निकलकर महानगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों तरफ महिलाएं, बच्चे, नौजवान एवं बुजुर्ग लोग भारी संख्या में मौजूद थे।

शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर  जी की प्रतिमा पर फूल से स्वागत एवं माला से स्वागत एवं नमन किया गया। शोभायात्रा में संस्था के संरक्षक जंगी प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार भारती जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, बृजेश कुमार, सुभाष चंद्र, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार अनिल कुमार निगम,आर्यन कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, अमर जीत, शैलेश कुमार, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार,सनोज कुमार, शंकर प्रसाद, जवाहरलाल कनौजिया,, दयानंद,शनी भारती,शनी राव, सतीश कनौजिया, सुभाष चन्द्रा,दीपू, बृजेश,मोनू,गोलू, निरंजन, लालू,गोलू शेखर, पुष्पेंद्र, कुमार, मंटू,राजन कुमार एडवोकेट आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.