शाहजहांपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की मनाई गई 135वीं जयंती | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की मनाई गई 135वीं जयंती | New India Times

शाहजहांपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर के समस्त थानों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.