भगवान पर विश्वास ही सच्ची भक्ति है भगवान भरोसे रहोगे तो वो ही सब व्यवस्था करेगा - देवी चित्रलेखा वृंदावन की पूनम दीदी की भजन सँध्या में भावुक हुए श्रद्धालु | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भगवान पर विश्वास ही सच्ची भक्ति है भगवान भरोसे रहोगे तो वो ही सब व्यवस्था करेगा - देवी चित्रलेखा वृंदावन की पूनम दीदी की भजन सँध्या में भावुक हुए श्रद्धालु | New India Times


मेघनगर भगवान मिलने के बाद भी काम तो भक्ति ही आयेंगी सत्संग ही आएगा कोई परिचय पूछे तो गर्व से कहो मैं भारत की भूमि से हूँ अपने सनातन धर्म पर गर्व करों अपने हिन्दू होने पर गर्व करो हमारा सौभाग्य है कि हमको भगवान ने भारत की भूमि पर जन्म दिया।
धर्म है तो हम जीवित हैं।धर्म ही सही मार्गो को प्रशस्त करता है। भगवान से जुडे भजनों को अपनी मीठी वाणी में गाकर भी देवी चित्रलेखा जी ने श्रीमद भागवत कथा के प्रमुख दृश्यों का वर्णन किया। उन्होने कहा कि धर्म बचेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे गौ माता की सेवा सबको करनी ही चाहिए गौ माता वात्सल्य का श्रेष्ठ स्वरूप है ।गौ सेवा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। भगवान राम और भगवान कृष्ण इस देश की पहचान है। बुधवार को फुटतालाब में चल रही श्रीमद भागवत कथा में
श्रीकृष्ण जन्मोउत्सव मनाया गया।नंद उत्सव श्री कृष्ण जन्मोत्सव में लोगों का उत्साह  चरमोत्कर्ष पर दिखाई दिया। 

भगवान पर विश्वास ही सच्ची भक्ति है भगवान भरोसे रहोगे तो वो ही सब व्यवस्था करेगा - देवी चित्रलेखा वृंदावन की पूनम दीदी की भजन सँध्या में भावुक हुए श्रद्धालु | New India Times

इस अवसर पर श्रीमती सीमा सुरेश जैन और परिवार ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव में विशेष रूप से फूलों की वर्षा कर भगवान का अभिनंदन और स्वागत किया विशेष रूप से इस अवसर पर खिलौने और बिस्कुट के साथ महाप्रसादी भी वितरित की गई। भगवान को माखन और मिश्री का भोग लगाया गया सभी ने एक दूसरे को श्री कृष्ण जन्म उत्सव नंद उत्सव की बधाई दी अधिकतर महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर आई थी सभी ने नृत्य कर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई।
वृंदावन की पूनम दीदी की भजन सँध्या में भावुक हुए श्रद्धालु मंगलवार शाम वृंदावन से फुट तालाब पहुँची प्रख्यात भजन गायक और संत पूनम दीदी ने जब इस दिल मे बसाने को हरी अपने चरण दे दो मुझे अपने ही रँग में रंग ले मेरे यार सांवरे जैसे श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे भजन गाये तो श्रद्धालुओं की आँखे छलक आयी।

भगवान पर विश्वास ही सच्ची भक्ति है भगवान भरोसे रहोगे तो वो ही सब व्यवस्था करेगा - देवी चित्रलेखा वृंदावन की पूनम दीदी की भजन सँध्या में भावुक हुए श्रद्धालु | New India Times


पूनम दीदी को सुनने कुशलगढ़ झाबुआ रानापुर आलीराजपुर पास के राज्य गुजरात से भी लोग पहुँचे। उनके भावनात्मक भजनों के बीच भक्तों ने नृत्य भी किया। उनके साथ आये सभी कलाकारो भी लगातार सराहना की गयी सुरेश चंद्र पूरणमल पप्पू भैया राजेश रिंकु जैन जैकी जैन और परिवार ने अभिनंदन कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विशेष रूप से इस अवसर पर फुटतालाब प्रांगण में श्री खाटू श्याम जी का दरबार भी सजाया गया था ज्योत भी प्रज्ज्वलित की गयी थी। बड़ी संख्या में खाटू श्याम जी के भक्तों ने दर्शन किए वहीं सुरेश चंद पूरणमल जैन और परिवार द्वारा पूर्णाहुति कर खाटू श्याम जी की महा आरती भी की गई l आयोजन समिति के सभी सदस्यों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकु जैन जैकी जैन ने बताया कि  अनुष्का अधिष्टा देवी द्वारा श्रीखाटू श्याम के भजन और महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन भजनो की प्रस्तुतियां दी जायेगी। उन्होंने नगर और जिले के लोगो के साथ ग्रामीण अंचल की माताओं बहनों से भी विनम्र आग्रह किया कि प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक कथा में पधारे  शाम 8 बजे धार्मिक भजनों के कार्यक्रम में भी आये साथ ही प्रतिदिन सुबह शाम होने वाली श्रीरामभक्त हनुमान जी की महाआरती में भी सम्मलित हों।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.