हजरत निजामुद्दीन कॉलोनी मस्जिद में हज ट्रेंनिंग कैंप शुरू, प्रोजेक्टर और प्रेजेंटेशन के ज़रिए हज के तरीकों से कराया जा रहा है रूबरू | New India Times

एम.एम. सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

New india Time’s

भेल क्षेत्र की हजरत निजामुद्दीन कॉलोनी मस्जिद में हज के सफर पर जाने वाले लोगों के लिए हज ट्रेंनिंग प्रोग्राम चल रहा है शहर भर से जाने वाले हाजियों ने इसमें शिरकत की। 500 से ज्यादा हाजी इस प्रोग्राम में हज के तरीकों से रूबरू हो रहे हैं। इंतजामिया कमेटी मस्जिद निजामुद्दीन कॉलोनी के हाजी नईमुद्दीन, हाजी इज़हार खान, परवेज आलम ने बताया कि हजरत मौलाना काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी साहब हज के सफर को लेकर खिताब कर रहे हैं, जबकि मुफ्ती मोहम्मद फैयाज साहब इमाम मस्जिद बैतूल मुकर्रम हज ट्रेनर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी ने सुबह 8:30 से हज के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। मस्जिद में महिलाओं के लिए पर्दे का इंतजाम किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article