रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह 17 मार्च 2025 सोमवार को कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड ने माह फरवरी 2025 में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वत्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते हैं अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक, पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई।

इस सम्मान सह विदाई समारोह में थावरचंद्र वर्मा, संतोषीलाल बसेर, राधेश्याम सोलंकी, रूपसिंह परमार, रमेश चंद्र वसुनिया, हकरिया डामोर, पुरुषोत्तम शर्मा, थामस मचार, श्रीमती लीला सेंचा, प्रेम बबेरिया, श्रीमती सुभद्रा श्रीवास, जमुना भावसार को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रं सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ एवं समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यालय प्रमुख, मनोहरदास चौहान, सहायक पेंशन अधिकारी दिनेश पारगी, प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ एवं वरिष्ट नागरिक पेंशन एसोसिएशन के सदस्यक कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड ने आभार व्यक्त किया।

