पुण्य सम्राट के पट्टधर श्रीमद नित्यसेन सूरीश्वर जी का मेघनगर में हुआ भव्य प्रवेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पुण्य सम्राट के पट्टधर श्रीमद नित्यसेन सूरीश्वर जी का मेघनगर में हुआ भव्य प्रवेश | New India Times

पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा., आदि ठाणा का शुक्रवार को मेघनगर में भव्य प्रवेश हुआ।
बाफना फाइबर्स से पूज्यश्री का समैया प्रारम्भ हुआ जो, साईं चौराहा, दशहरा मैदान, गौडी पार्श्वनाथ जिनालय, आजाद चौक होते हुए श्री राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर पहुंचा।
संघ की ओर से गच्छाधिपतिश्री आदि ठाणा की अगवानी की गई एवं उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पूरे रास्ते जगह-जगह जैन जैनेतर परिवारों द्वारा पूज्यश्री की गवली कर गच्छाधिपति की अगवानी की गई।
प्रवेश के अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, नगर परिषद उपाध्यक्ष मेघा भानपुरिया, सकल जैन संघ अध्यक्ष सुरेशचंद जैन, उद्योगपति विनोद बाफना, वर्धमान स्थानकवासी संघ अध्यक्ष रवि सुराणा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। ज्ञान मंदिर पर गुरुदेव के वंदन करने के बाद धर्म सभा प्रारंभ हुई, जिसमें मुनिराज विद्वतरत्न विजयजी ने कहा कि, गुरु के प्रति आस्था और समर्पण जिस व्यक्ति ने रखा निश्चय ही गुरु ने उसे अपने दिल में स्थान दिया है और जिसने गुरु के दिल में स्थान प्राप्त किया उसने भव पार किया। इसलिए गुरु के प्रति आस्था और श्रद्धावान बने रहें ताकि अपनी जिंदगी सफल और सार्थक हो।

गुरु मिलन कर भक्तों ने प्राप्त किया आशीर्वाद

दोपहर में गुरु मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मेघनगर श्रीसंघ के 70 से अधिक परिवार के हर सदस्य को परिवार सहित पूज्यश्री ने परिचय कर आशीर्वाद रूपी वासक्षेप करवाया।

इस कार्यक्रम में अपने आशीर्वचन में कहा कि, मेघनगर संघ के बच्चों से लेकर बड़ों तक का समर्पण बेजोड़ है। मेघनगर संघ का या समर्पण भाव इस संघ में दिन दुगुनी रात चौगुनी प्रगति कर जिनशासन की सेवा के कार्य करते रहे यही मेरा आपको आशीर्वाद है।

20 से अधिक संघों के भक्त आए मेघनगर

गच्छाधिपति के नगर आगमन पर कल्याणपुरा, थांदला, पारा, मुंबई, भीनमाल, जोधपुर, थराद, दुधवा, झाबुआ, रतलाम, राजगढ़, रंभापुर, टांडा, मक्सी, राणापुर, बाग, पेटलावद, बड़नगर, रिंगनोद, झकनावदा आदि श्रीसंघ के गुरुभक्तों ने मेघनगर पधारकर पूज्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर श्रीसंघो की ओर से विनती की।

स्वागत बहुमान हुए
धर्मचर्चा के दौरान व चंचल माणक छःरिपालक संघ यात्रा के लाभार्थी परिवार दुधवा निवासी प्रवीण भाई, वर्षबेन का बहुमान श्रीसंघ द्वारा किया गया।
प्रवेश पर सुबह नवकारसी के लाभार्थी परिवार दिलीप l, गौरव, अंकित, मंत्र कोठारी परिवार का बहुमान श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा किया गया।
पूज्यश्री को कांबली ओढ़ाने एवं गुरुपूजन का लाभ श्रीमती स्नेहलता मनोहरलाल कावड़िया परिवार ने लिया।
कार्यक्रम में स्वागत गीत श्रीमती शालू रांका, और श्रीमती अलका लोढ़ा ने प्रस्तुत किया। श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, मेघनगर संघ आपके प्रति समर्पित है, नया गुरु मंदिर आपकी राह देख रहा है कि, आप शीघ्र पधारे और गुरु मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न करवाए।

पूरे दिन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन रजत कावड़िया ने किया एवं आभार राकेश लोढ़ा में माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.