मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती सेवा समिति द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे राजपुरा जडिय़ावाड़ी में प्रयागराज महाकुंभ मेले से दर्शन कर लौटे भक्तों का ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ताप्ती सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत के नेतृत्व में देवदास राठौर, बसंत पाल, अजय राठौर, अता उल्लाह खान, इकबाल अंसारी, राजेश भगत, संजय चौधरी ने प्रयागराज कुंभ में स्नान कर लौटे समिति के सचिव धर्मेंद्र सोनी, नंद किशोर वाणे, मोहन दलाल, मुकेश दुबानी का फूलमाला से स्वागत किया। अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने बताया-सौभाग्य है कि हम महाकुंभ से स्नान कर लौटे भक्तों का आर्शीवाद ले पाए हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनी सहित कुंभ यात्रियों ने अपने अपने अनुभव साझा करके यात्रा को सुखद बताया।

