गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India Times

गरीबों को कन्या के विवाह के लिए उनके अभीभावक कन्या के जन्म से ही चिंतित रहते हैं। बचपन से ही बेटियों के विवाह के लिए अभीभावक पैसे जमा करने लगते हैं, ताकी उनकी लड़ली के शादी में परेशानी ना हो। हालांकि सरकर की ओर से भी कई योजनाएं हैं और समाजसेवीयों ने भी अब इसकी ज़िम्मेदारी उठाने लगे हैं। सहयोग करने वाले कुछ लोग भी इसमें स्वेच्छा से सहयोग करते हैं।

निश्चित रूप गरीब कन्याओं के लिए अपने कंधों पर इस तरह का भार उठना लोगों को प्रेरणा देती है। अगर हर लोग एक दुसरे के दुख-सुख को समझने लगे और दुसरे के दुख को अपने कंधों पर उठाने लगे तो फिर इस कलयुग को सतयुग आने से कौन रोक सकता है। लेकिन ऐसे लोग बहुत कम हैं। लेकिन जो हैं उनकी तारीफ तो कम से कम बनता ही है। देखिए ऐसी ही शादी जो कि, बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव में हुआ। हमारे संवादाता अतीश दीपंकर की ग्राउंड रिपोर्ट। गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन आज रविवार को बिहार के भागलपुर जिला के कहलगाँव शहर के बैजनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में धूम-धाम से संपन्न हो गया।

कन्या दान के लिए मुख्य जजमान दिल्ली से आये संजीव जैन और उनकी पत्नी मधु जैन थीं। सामुहिक विवाह के अन्य सहयोगीयों में लायन्स क्लब के पूर्व सहसचिव एवं समाजसेवी संदीप कुमार रूंगटा और उनकी पत्नी मीनू रूंगटा ने कहा कि, यह कार्यक्रम 15 वर्षों से चला आ रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज का भी सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम को तैयार करने में लगभग तीन महीने का समय लगता है। वहीं मीनू रूंगटा ने बताया कि हम और हमारे रूंगटा एवं जैन परिवार को इस तरह का कार्यक्रम करके बहुत ही सगुन मिलता है।

इस सामूहिक विवाह में जरूरतमंद विवाह जोड़ों को आयोजक द्वारा घर के सभी सामग्री जैसे कि, पलंग, घड़ी, सन्दुक, बर्तन, वस्त्र, श्रृंगार का समान, तोशक, गद्दा, आयरन, पंखा, मिक्सी, जेवरात आदी दिया गया। बरातियों के लिए नास्ता, खाना, चाय, पानी एवं उनके रहने की व्यवस्था भी की गयी। अंत में सभी को सम्मान तरीके से बिदा भी किया गया। इस विवाह को आचार्य निलेश एवं उनके टीम के द्वारा वैवाहिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया।

इस वैवाहिक कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपना योगदान दिया जिसमें महेश रूंगटा, विनय साहा, जगन्नाथ साह, मनोज संथालिया, बासुकी संथालिया, हेमन्त अग्रवाल, जयराम तुलस्यान, देवकी शर्मा, श्याम बिहारी टिवडेवाल, कमल जोशी, कमल मारोदिया, सुनील बुधिया, प्रकाश साह राजेश खेतान, मनीष रूंगटा, दीपक रूंगटा, पंकज चौधरी सहीत कई लोग थे। आपको बताते चलें कि, आज के सामूहिक विवाह में 4 गरीब कन्याओं का विवाह हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.