मध्यप्रदेश की महिला हेल्पलाइन दूसरे राज्यों में भी सक्रिय | New India Times

संदीप शुक्ला/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​
मध्यप्रदेश की महिला हेल्पलाइन दूसरे राज्यों में भी सक्रिय | New India Timesमध्य प्रदेश के पुलिस विभाग की महिला अपराध हेल्पलाइन देश भर में सबसे ज्यादा चर्चित है। इसका प्रचार प्रसार इतना है क़ि दूसरे राज्यों की पीड़ित महिलायें भी इस हेल्पलाइन व सम्बंधित अधिकारियों से मध्य प्रदेश में संपर्क करती हैं।

एक वाक्या कुछ समय पूर्व ग्वालियर चम्बल संभाग के डी आई जी अशोक गोयल ( महिला अपराध ) के साथ हुआ।

डीआईजी अशोक गोयल ने महिला हेल्पलाइन के पेम्पलेट स्वयं छपवाकर अंचल में,  ट्रेनों व बस स्टैंडों पर खूब वितरित करवाये हैं, इस पर महिला हेल्पलाइन का 1090 व उनका मोबाइल नंबर 9425448199 भी प्रिंट है।  हुआ यूँ क़ि पेम्पलेट 2 माह पूर्व चंडीगढ़ में एक पीड़िता को कही से मिला, जब लड़की ने अपनी शिकायत अशोक गोयल को बताई तो वह शांत हो गए लेकिन मन में इंसानियत के नाते कुछ अच्छा करने का जज्बा जाग उठा। इस पर डीआईजी अशोक गोयल ने चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उक्त जानकारी दी और महिला की मदद होने तक पुरे मामले को फॉलो किया। वह महिला आज भी अशोक गोयल को भगवान का रूप मानती है।

एक सच्चे पुलिस आफिसर की भूमिका के साथ डीआईजी अशोक गोयल जी मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं , अपितु पूरे देश के लिए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.