कटनी जिले के सभी तहसीलों में तीन दिवसीय राजस्व न्याय शिविर 21, 22 और 23 दिसंबर को होगा आयोजित | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT;​कटनी जिले के सभी तहसीलों में तीन दिवसीय राजस्व न्याय शिविर 21, 22 और 23 दिसंबर को होगा आयोजित | New India Times

कटनी जिले की सभी तहसीलों में तीन दिवसीय राजस्व न्याय शिविर 21, 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होंगे। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने इसके मद्धेनजर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को शिविर आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों, ग्राम और मजरा टोला में राजस्व न्याय शिविर के संबंध में लगातार मुनादी कराने, आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्था और शिविर में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये हैं।
राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने शिविरों को लेकर गंभीरता से कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि सभी तहसीलदार अपनी तहसीलों के एैसे ग्रामों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये, जहां अधिक संख्या में हितग्राहियों को लाभांवित किया जा सके। शिविरों में पहुंचने वाले पात्र हितग्राहियों को राजस्व सेवाओं का लाभ स्पॉट पर मिलना चाहिये। किन्तु-परन्तु या विलंब नहीं होना चाहिये।

यहां आयोजित होंगे शिविर…..

21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राजस्व न्याय शिविरों का आयोजन कटनी तहसील अंतर्गत मुड़वारा-1 में वसूली शिविर का आयोजन होगा। वहीं ग्राम पंचायत सर्रा (पहाड़ी) में राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार रीठी तहसील के ग्राम पंचायत कैना और हथकुरी (बिलहरी) में शिविर आयोजित होंगे। वहीं बड़वारा तहसील के ग्राम पंचायत सल्हना, विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत बरहटा (सिनगौड़ी), बरही तहसील के ग्राम पंचायत खितौली में इन शिविरों का आयोजन होगा। इसी के साथ बहोरीबंद तहसील के ग्राम पंचायत मेहनिया (बहोरीबंद), ग्राम पंचायत खिहनी (स्लीमनाबाद),ग्राम पंचायत मोहतरा (बाकल) में, ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत बरहटा (ढीमरखेड़ा) और ग्राम पंचायत घुघरा (पानउमरिया) में ये शिविर आयोजित होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.