समाज सेवी संथारा साधक समाज रत्न हसमुखलाल वागरेचा की स्मृति में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर दिनांक 16 फरवरी रविवार को महावीर भवन में | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

पंकज ज्वेलर्स शुभ ज्वैलर्स के संचालक समाजसेवी पंकज वागरेचा के पिताश्री समाज रत्न संथारा साधक हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि पर वागरेचा परिवार रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल पडवाल हॉस्पिटल, वैश्य महासम्मेलन नगर एवं जिले के पत्रकारों सहीत अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से दिनांक 16 फरवरी रविवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर मेघनगर के महावीर भवन में आयोजित किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण तैयारीयां अन्तिम चरण में चल रही है दिनांक 16 फरवरी रविवार को महा नगर गुजरात के अहमदाबाद के प्रख्यात डॉक्टर अनिल जैन हार्ड स्पेशलिस्ट के नेतृत्व में 36 से अधिक डॉक्टरों की टीम झाबुआ जिले के मेघनगर महावीर भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शिरकत करेंगी।

By nit