कंदहली गांव में एक चौथाई घरों में रहता है महुआ शराब भंडारण | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

कंदहली गांव में एक चौथाई घरों में रहता है महुआ शराब भंडारण | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस थाना ताला के आधीन मुकुन्दपुर चौकी के एरिया ललितपुर नंबर 1 गांव जिसे लोग कंदहली के नाम से जानते हैं। इस गांव के लोगों में से एक चौथाई लोग अवैध महुआ शराब की कच्ची भट्ठी से शराब तैयार कर भारी भरकर भंडारण कर क्षेत्र ही नहीं काफी दूर-दूर तक कच्ची शराब के नाम से लोग जानते पहचानते हैं। यहां से दूर-दूर तक के लोगों तक यहां से पहुंचाया जाता है। इस गांव में कम से कम 40 घरों में कच्ची महुए की अवैध शराब का भंडारण कर बेचा जाता है।

यह गांव सतना मैहर रीवा सीधी आदि जिले के बहुत से लोग कंदहली के नाम से जानते हैं। चाहे आम नागरिक हों या चाहे पुलिस विभाग हो या आबकारी विभाग हो। पुलिस और आबकारी विभाग मात्र कालम कागजी कार्यवाही एक दो लोगों को पकड़ कर दिखा देते हैं। शेष घरों को अभयदान देकर चले जाते हैं। बताया जा रहा है कि एक दो घरों में छापामारी कर पैसे भी ऐंठते हैं और अधिक मात्रा को कम मात्रा में शराब की कार्यवाही कर पुलिस और आबकारी विभाग वाहवाही बटोर कर चली जाती है। कंदहली गांव के एक सज्जन ने अपना छुपाते हुए एक पर्चे में अवैध शराब कारोबारियों का इस तरह से उल्लेख किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.