पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आज दिनांक 30.01.2025 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि एवं विकसित भारत अभियान के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरला के मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एम. उपासनी द्वारा संकल्प दिलवाय गया। सभी ग्राम पंचायत के ग्रामवासी की हम स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में मनाते हैं एवं कुष्ठ मुक्त भारत बनाने के सभी प्रयास करेंगे। आइए हम मिलकर जागरूकता बढ़ाएं गलतफहमियां दूर करें और सुनिश्चित करें कि कुष्ठ रोग से प्रभावित कोई भी व्यक्ति पीछे न रहे। इस अवसर पर डॉ. पामेला जेम्स, डॉ. राखी डेविड, लक्ष्मण शिवले, कमल रावल, नवलसिंह जमरा, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

