इंदौर नगर निगम गरीबों पर करे रहम: मंजूर बेग | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​इंदौर नगर निगम गरीबों पर करे रहम: मंजूर बेग | New India Timesइंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मंजूर बैग ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा गरीबों के साथ अत्याचार खुलेआम किया जा रहा है। गरीब अपना पेट पालने के लिए भी मजबूर हो रहा है। निगम अधिकारियों की गैंग बड़े व्यापारियों को छोड़ गरीबों के पीछे लग गई है। स्मार्ट सिटी के नाम पर राजवाड़ा के आसपास ठेले वालों साइकिल वालों के साथ खुलेआम अत्याचार कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिकारी गोपाल मंदिर के पीछे निहालपुरा, कानूनगो, बाखल, आड़ा बाजार, यशवंत रोड, जवाहर मार्ग पर बड़े कांप्लेक्स के मालिकों द्वारा दुकान के बाहर पलंग टेबल लगवाकर दुकान निगम के सामने खुलेआम चल रही है जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशान हो रही है लेकिन निगम के कर्मचारी टेबल पलंग लगाने वालों से मोटी रकम लेकर उन्हें दुकान लगाने दे रही है। पलंग टेबल से ट्राफिक यातायात में भी बांधा हो रही है। लेकिन निगम के अधिकारी गरीबों के साथ अत्याचार बन्द नहीं कर रहे हैं। श्री बेग ने कहा कि मैं प्रेस के माध्यम से निगम के अधिकारियों को चेतावनी देता हूं कि समय से पूर्व गरीबों के साथ अत्याचार बंद करे। गोपाल मंदिर राजवाड़ा के आसपास बड़ी दुकानों के बाहर जो टेबल लग रही हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए नहीं तो कांग्रेस के माध्यम से बड़ा अंदोलन राजवाड़े पर किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.