अवैध कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है मुकुन्दपुर अंचल, शराब, गांजा, कोरेक्स, डीजल, पेट्रोल का हो रहा है अवैध भंडारण, कभी भी धू धू कर जल सकता है मुकुन्दपुर | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अवैध कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है मुकुन्दपुर अंचल, शराब, गांजा, कोरेक्स, डीजल, पेट्रोल का हो रहा है अवैध भंडारण, कभी भी धू धू कर जल सकता है मुकुन्दपुर | New India Times

डीजल पेट्रोल के क्षेत्र में हर जहां प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा विधिवत नियम पैमाने बनाकर डीजल पेट्रोल पम्प स्थापित करा रहें हैं वहीं मैहर जिले के मुकुन्दपुर में किराने की तरह दसों दुकानों में भारी मात्रा में डीजल पेट्रोल की बिक्री हो रही है मुकुन्दपुर में बेला गोबिंदगढ़ मार्ग में तिराहे में ही भारी मात्रा में डीजल पेट्रोल का जखीरा देखने सुनने को मिल रहा है। इसी तरह बाजार होते हुए दूसरे छोर तक पेट्रोल का भंडारण कर अवैध रूप से अवैध विक्री का कारोबार चल रहा है। इस अवैध कारोबार में पेट्रोल 900एम एल 130रुपये में बेचा जा रहा है। जिससे भोली भाली जनता लूट का शिकार हो रही है। मुकुन्दपुर तिराहे में तो मानों डीजल पेट्रोल का टैंकर रखा हो ऐसा भंडार देखने और सुनने को मिल रहा है। इस भंडारक की मानें तो पुलिस को लम्बी रकम महीने की मिल रही है। ऐसे में यदि समय रहते विराम नहीं लगाया गया तो मुकुन्दपुर कभी भी धू धू कर जल सकता है।

शराब के क्षेत्र में: शराब तो मुकुन्दपुर में देशी अंग्रेजी दुकान शासन से ही ठेके पर खुली है किन्तु महज मुकुन्दपुर से सटे गांव ललितपुर नंबर 1/कंदहली में तो हर तीसरे घर में कच्ची महुए वाली शराब बनाई जाती है और इसी जगह से दूर-दूर तक सप्लाई होती है कंदहली गांव शराब के मामले में जिले भर में ही नहीं समूचे सम्भाग में फेमस है। यहां तो दिन रात शराबियो से गलियां तक डगमागाती है। साधारणतया आदमी पैदल चलने में डरता है। सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है वाह रे कंदहली गांव। लेकिन यहां आबकारी विभाग ये सब कुछ होते हुए मौन धारण कर रखा है अभी तक जितने छुटपुट आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई वो सब पुलिस चौकी मुकुन्दपुर के कारण हुई वर्ना कुछ भी न होता।

गांजा के क्षेत्र में: गांजा के क्षेत्र में तो मुकुन्दपुर फेमस है कहां और सुना जाता है कि जब कहीं गांजा न मिले तो चले आईये मुकुन्दपुर में गांजा की पुड़िया से लेकर एक दो तीन से पांच किलो तक  मुकुन्दपुर में आराम से मिल जाता है। इस मामले में क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अनजान नहीं है। हां सामने कहने से सब कतराते हैं

कोरेक्स के क्षेत्र में: मुकुन्दपुर में कोरेक्स का ऐसा जखीरा है जहां से पर्याप्त मात्रा में रहता है इसके विक्री के लिए दलाल लगे रहते हैं दलाल अपने पैंट के जेब में लेकर बेचते हैं खत्म होने पर भंडारक के पास से फिर जेब भर कर बेंचते रहते हैं। ऐसी-ऐसी दुकानों से कोरेक्स बेचा जाता है जहां से कोई सोच भी नहीं सकता है।

नशीली गोलियों के क्षेत्र में: नशीली गोलियां तो इन्हीं कोरेक्सियों के पास से मिलती है इसके अलावा एक दो झोलाछाप डॉक्टर हैं जो इसी से पल रहे हैं।और ये सब जानते हैं। नवयुवकों की जिन्दगी मुकुन्दपुर ही नहीं मुकुन्दपुर अंचल में नवयुवकों की जिन्दगी इसी के चलते गर्त में मिलती जाती है। समाज चिंतकों की मानें तो ये मामला बड़ा जटिल होता जा रहा है। कुछ नवयुवकों को तो अच्छा खासा नशेड़ी बनाकर लोग इन नशेड़ियों का अच्छा खासा अनैतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। उन नशेड़ियों से हर अनैतिक काम लिया जा रहा है।जिसका एक यह भी कारण हैं कि मुकुन्दपुर अपराध जगत की ओर अग्रसित होता चला जा रहा है।

धार्मिक स्थल और अस्पताल भी सुरक्षित नहीं: आसामाजिक तत्वों ने सिविल अस्पताल मुकुन्दपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे की सप्लाई काट दिये जिससे सिविल अस्पताल के सामने और पंचायत प्रांगण में बने चबूतरे को सीसीटीवी फुटेज न होने पाये।देखा जा रहा है कि शाम होने के बाद इस स्थल पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। जिस कारण यहां पर कोरेक्स और शराब की शीशियों का अम्बाला लगा रहता है। जबकि इसी प्रांगण का दक्षिणी दरवाजा भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर का भी है। बताया और देखा और सुना जा रहा है कि इस प्रांगण में आने से लोग कतराते हैं सभ्य लोग जहमत नहीं उठा पा रहे इस तरफ आने को। मंदिर के पुजारी लोग तो दक्षिणी दरवाजा शाम होने के पहले हीं बंद कर लेते हैं। यहां पर आसामाजिक तत्वों और शराबियों, गांजेड़ियो, कोरेक्सियों, जुंआड़ियों का भारी जमघट लगा रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.