यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी उपखंड के सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष अरावली संरक्षण अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध पत्थर ब्लॉक से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर विशेष अरावली अभियान के तहत चंबल बजरी परिवहन एवं क्षेत्र के जंगल में से अवैध खनन को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जरिए मुखबिर शाम सूचना मिली कि चिलाचोंद गांव के पास जंगल में स्थित पहाड़ पर अवैध खनन हो रहा है। जहां से पत्थर ब्लॉकों को भरकर बेचने के लिए परिवहन किया जा रहा है। इस पर थाने के एएसआई राजेश कुमार कांस्टेबल लोकेंद्र राहुल सुमन जनार्दन प्रकाश आदि के साथ दरुआपुरा गांव के पास जाकर कार्रवाई की। जहां से एक ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध पत्थर ब्लॉक के साथ जप्त किया है। एक आरोपी रामकुमार पुत्र मंगल सिंह गुर्जर निवासी धौंध थाना आगई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

